Last modified on 21 अगस्त 2020, at 22:58

रोटी / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:58, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रोटी सिकी तवे पर एक।
चाँदी जैसी सुर्ख सफेद।
माँ ने इसे बनाया है।
ममता प्यार मिलाया है।
जो भी इसको खायेगा।
भीमसेन बन जायेगा।
विजय सदा उसकी होगी।
कभी पराजय न होगी।
स्वाद भरी मीठी मीठी।
माँ के हांथों की रोटी।