Last modified on 22 अगस्त 2020, at 22:29

दरवाजे - 4 / राजेन्द्र उपाध्याय

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:29, 22 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र उपाध्याय |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेरे लिए सबसे पहले एक स्त्री ने खोला दरवाजा
तब से हर दरवाज़ा खुलता चला गया
मैं बढ़ता ही चला जा रहा हूँ।

कहीं न कहीं कोई न कोई स्त्री हमेशा रही
जिसने मेरी दस्तक सुनी
और दौड़ी चली आई।

अगर स्त्रियाँ न होती तो शायद मेरे लिए
बंद ही रहते इस दुनिया के दरवाजे।

एक स्त्री ने ही बंद किया मेरे लिए
आखिरी दरवाजा।