भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज़िन्दगी पेन है / अभिषेक कुमार अम्बर

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:55, 29 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अभिषेक कुमार अम्बर |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ज़िन्दगी पेन है
उसके रिफ़िल हो तुम
पेन की पाई जाती हैं किस्में बहुत
कोई मोंटेक्स है कोई पॉयलेट है
पेन महँगे हैं जो उनकी इक ख़ासियत
मन करे जब आप रिफिल बदल सकते हो
लेकिन मैं पेन हूँ 3 रुपये वाला
जिसमें ऐसी कोई ख़ासियत तो नहीं
इक कमी है मगर
ये टूट जायेगा पर रिफ़िल बदलता नहीं।