भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नया साल / अभिषेक कुमार अम्बर

Kavita Kosh से
Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:56, 29 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अभिषेक कुमार अम्बर |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

न हम बदले न तुम बदले
न चांद सितारे ही बदले
सूरज भी अभी है पहले सा
मौसम भी वही है सर्दी का
फसलें भी वही हैं सरसो की
वही बूढ़ी दादी बरसो की
दरिया में ज़रा उफ़ान है कम
मिट्टी भी नही पहले सी नम
पेड़ों से बहारें ग़ायब हैं
पौधों की नज़ाकत भी है गुम
इक तारीख़ बदलने को केवल
"नया साल आया" कहते हो तुम।