Last modified on 4 सितम्बर 2020, at 21:46

कितने पेन गुमाते भैया / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:46, 4 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

करते रहते ताता थैया
कितने पेन गुमाते भैया।
लेकर मम्मी से कुछ पैसे
फिर से नया ले आते भैया।
अब शिक्षण में बदल गया है
लगता है संपूर्ण रवैया।
अब शाला में नहीं पढ़ाते
अद्धा पौना और् सवैया।
टू वन जा टू से होती है
सुबह आजकल उनकी भैया।
लगता है पश्चिम से आकर
सिर पर छाया शनि अढ़ैया।