Last modified on 6 सितम्बर 2020, at 22:15

फूल कभी न लड़ते / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:15, 6 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

फूल सुबह से देखो कैसे
ताजे ताजे खिलते
हमसे तुमसे सबसे कैसे
हँसते हँसते मिलते।

तितली आती भौंरे आते
फूल कभी न डरते
पीते कितना भी मधु पराग
इंकार कभी न करते।

देते सुगंध महका आंगन
मन के दुख को वे हरते
देते सबको ढेरों खुशियाँ
अभिमान कभी न करते।

बड़े बड़े मंदिर समाधि
और देवों के सिर चढ़ते
धर्म भले लड़ते आपस में
फूल कभी न लड़ते।

इनके पद चिन्हों पर यदि
इंसान आज के चलते
स्नेह प्रेम बढ़ता आपस में
न सम्बंध बिगड़ते।