Last modified on 6 सितम्बर 2020, at 22:35

मिस्टर चूहेराम / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:35, 6 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हल्लो मिस्टर चूहेराम।
करते नहीं ज़रा भी काम।

सारी रात घूमते हो।
भददम भदद कूदते हो।
करते नहीं तनिक आराम।
हल्लो मिस्टर चूहेराम।


टुन्ना कि कापी कुतरी।
काटी टुन्नी की चुनरी।
सबका सोना किया हराम।
हल्लो मिस्टर चूहेराम

चोरी से ही खाते हो।
इस पर भी इतराते हो।
इस कारण से हो बदनाम।
हल्लो मिस्टर चूहेराम।