Last modified on 6 सितम्बर 2020, at 22:39

दीपक बनकर तमस हटायें / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:39, 6 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सुस्ती दूर भगाएँ बहना,
झटपट आलस त्यागें।
दीपक बाती से बोला है,
आज रात भर जागें।

तेल सखा से भी वह बोला,
साथ-साथ चलना है।
बाती के संग सखे रात भर,
तिल-तिल कर जलना है।

बाती बोली काम हमारा
उजियारा फैलाना।
दुनियाँ की खुशियों की खातिर,
ख़ुद जलकर मिट जाना।

भले लोग औरों की करते,
रहते सदा भलाई।
सादियों से ही रीत यही है,
जग में चलती आई।

पेड़ नदी सागर झरने नग,
बस देते ही जाते।
अपने ख़ुद के लिए किसी से
कुछ भी नहीं मंगाते।

बिना किसी भी स्वार्थ भाव के,
हम भी जलते जाएँ।
दीपक बनकर सारे जग से
हम सब तमस हटायें।