Last modified on 6 सितम्बर 2020, at 22:39

कौआ चाचा क्यों न आते / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:39, 6 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कौआ चाचा नहीं आजकल,
तुम छत पर क्यों आते?
काँव-काँव चिल्ला-चिल्ला कर,
हमको नहीं जगाते।

कौआ बोला सुनो भतीजे,
शहर नहीं अब भाते।
हवा बहुत ज़हरीली है,
हम साँस नहीं ले पाते।

क्यों न ढेरों पेड़ लगाकर,
हवा शुद्ध करवाते।
ईंधन वाला धुआँ मिटाकर,
पर्यावरण बचाते।