Last modified on 6 सितम्बर 2020, at 22:45

पानी गिरा झमाझम / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:45, 6 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पानी गिरा झमाझम नाना,
सड़क भरी है पानी से।
आज वहाँ न आ पाऊँगी,
बात बताना नानी से।

बहुत ज़रूरी हो आना तो,
नाव एक बनवा लेना।
हाँ नानाजी उसी नाव में,
मामा को भिजवा देना।

नाव चलाकर धीरे धीरे,
मैं घर पर आ जाउंगी।
आज रात का खाना नाना,
नानी के संग खाऊँगी।