Last modified on 7 सितम्बर 2020, at 12:55

अपनी बे-चेहरगी भी देखा कर / नुसरत मेहदी

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:55, 7 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नुसरत मेहदी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अपनी बे-चेहरगी भी देखा कर
रोज़ इक आइना न तोड़ा कर

तू जिधर जाए दिन निकल आए
रौशनी का मिज़ाज पैदा कर

ये सदी भी कहीं न खो जाए
अपनी मर्ज़ी का कोई लम्हा कर

धूप में इस्तिआरा बादल का
तू अगर है तो यार साया कर

चारा-साज़ी तो कर रहे हैं ग़म
तू मिरे आँसुओं का सौदा कर

जाने कब छोड़ कर चली जाए
ज़िंदगी का न यूँ भरोसा कर

मसअले हैं तो हल भी निकलेंगे
पास आ साथ बैठ चर्चा कर