Last modified on 14 सितम्बर 2020, at 23:15

झड़ते पत्ते / सुरेश विमल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:15, 14 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=काना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

झर झर-झर झर
झरते पत्ते
सर सर-सर सर
करते पत्ते

दूर-दूर से
आते उड़ के
पीले पीले पीपल बड़ के
डगर गाँव की
भरते पत्ते।

खड़ खड़-खड़
खड़ताल बजाते
आंगन आंगन
शोर मचाते
बच्चों जैसे
लड़ते पत्ते

मैदानों में
दौड़ लगाते
लोटपोट हो
मौज मनाते

गिर नदिया में
तिरते पत्ते!