Last modified on 14 सितम्बर 2020, at 23:15

गरम जलेबी / सुरेश विमल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:15, 14 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=काना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गरम जलेबी गोलमगोल
हलवाई ने पीटा ढोल
छोड़ी कुश्ती भागा सरपट
गरम जलेबी खाने
सुनी अखाड़े में जब ढम ढ़म
पहलवान कलुआ ने
बोला हलवाई से भैया
तीन किलो दो फौरन तोल

दादा जी बंटी के नकली
दांत जमा मुस्काए
सुनकर बात जलेबी की
मुंह में पानी भर लाए

थमा दिए पैसे बंटी के
हाथों में झट बटवा खोल!