भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कंचे मेरे / सुरेश विमल

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:27, 14 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=काना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गिन कर रखे थे पूरे दस
घंटे मेरे कहाँ गए।

देखा दीदी के बस्ते को
भैया का गुल्लक खोला
खोज लिया चूहे के बिल को
उल्टा सब्जी का झोला।

किसने हाथ लगाया इनको
आखिर मेरे बिना कहे।

लाया था मैं नहीं कहीं से
छीन-झपट या चोरी कर
जेब ख़र्च की बचा चवन्नी
स्वयं खरीदे झोली भर।

घिसा पिटा था नहीं एक भी
सब के सब थे टंच नये।