Last modified on 14 सितम्बर 2020, at 23:29

बोल कबूतर / सुरेश विमल

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:29, 14 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश विमल |अनुवादक= |संग्रह=काना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुटर गुटर गूं बोल कबूतर
कानों में रस घोल कबूतर

गर्दन फुला ज़रा मस्ती में
छज्जे ऊपर डोल कबूतर

चुग ले चुग ले चुग्गा झटपट
चोंच ज़रा-सी खोल कबूतर

मटक मटक कर नाच दिखा दे
बजा रहा मैं ढोल कबूतर।