Last modified on 19 सितम्बर 2020, at 18:34

क्या कहें क्या ना कहें / रोहित रूसिया

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:34, 19 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोहित रूसिया |अनुवादक= |संग्रह=नद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्या कहें क्या ना कहें
गीत बन ढलते रहें

श्रम से भीगी जो हो साँसे
वक़्त खेले उल्टे पासे
मंज़िले कदमों में होंगी
शर्त बस-चलते रहें

राह जब दुश्वार होगी
जीत होगी हार होगी
जिस्म की इमारतों में
ख्वाब बस पलते रहें

एक धुन्धली-सी किरण है
रिश्तों में जो आवरण है
साँस की गर्मी से अपनी
मोम से गलते रहें

क्या कहें, क्या ना कहें
गीत बन ढलते रहें