भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
रंग सारे / रोहित रूसिया
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:35, 19 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रोहित रूसिया |अनुवादक= |संग्रह=नद...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
रंग सारे
हो रहे बदरंग
फीके पड़ रहे हैं चित्र
वेदनाओं की
पहुँच
संवेदनाओं तक
नहीं है
मन से
मन का रास्ता
संभावनाओं तक
नहीं हैं
नेह गीतों के
मधुर, पावन
सभी सुर
हो गए अपवित्र
आँख नम
होती कहाँ अब
सिर्फ अंगारे
भरे हैं
झूठ
सारे के ही सारे
आज सच से भी
खरे हैं
छल-कपट के
देखिये
असबाब अब तो
हो गए हैं मित्र