Last modified on 27 सितम्बर 2020, at 23:39

फूल हमें खुशबू देते हैं / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:39, 27 सितम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

फूल हमें ख़ुशबू देते हैं,
और ताज़गी देते हैं।
लेते क्या हैं, इतना समझो,
सबका मन हर लेते हैं।

रंग-बिरंगे फूलों जैसी,
दुनियाँ रंग-बिरंगी है।
जिस रंग के होते वे वैसा,
रंग हममें भर देते हैं।

हवा चले जब हौले-हौले,
डालों पर इतराते हैं।
झूम-झूम कर नाच दिखाते,
मस्ताते हैं गाते हैं।

जिसने उनको हँसते देखा,
उनको खुश कर देते हैं।
कल की चिंता उन्हें कहाँ है
वे तो अब में जीते हैं।

नहीं किसी के, फूल एक के,
उनका है सम्पूर्ण जहाँ।
सुबह-सुबह बच्चों के जैसा,
रोज रूप धर लेते हैं।