Last modified on 3 अक्टूबर 2020, at 22:01

आधी नींद में पूरी बातचीत / राजकमल चौधरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:01, 3 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजकमल चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आप कह दीजिए बीती हुई किताबों को अब
फिर दुहराएँगे नहीं ।

(स्वास्थ्य एक पतित शब्द है)
अपनी नींद में भी
शरीर तो अपना ही शरीर होगा
मारिजुआना... मर्जिना... मरजाना... मरजाना
स्त्रियाँ पुल हैं

एक बार एक जंगल में एक अदद
आदमी रहता था
मैंने एक पुल बना दिया यहाँ-वहाँ यहाँ-वहाँ
बीती हुई किताबों को
मत दुहराइए
आदमी ग़ायब हो गया...

जंगल रहता था
जंगल रहता है
जंगल में सिर्फ़ एक औरत अब रहती है

अपनी नींद में भी
आप कह दीजिए
मैं चुप हूँ !