भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

फुटबाल / प्रकाश मनु

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:17, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=प्रक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिल्ली यह बोली चूहों से
आओ, खेलें हम फुटबॉल,
देखे तुममें हिम्मत कितनी
कितने तुम कर पाते गोल?

चूहो ने मिल-जुलकर खेला
औ’ बिल्ली को खूब छकाया,
देख दुर्दशा अपनी ऐसी
मौसी जी को गुस्सा आया।

एक बार में गोल करूँ मैं
सोच जोर का पंजा मारा,
बॉल गिरी जा दूर नदी में
उतर गया बिल्ली का पारा।