Last modified on 6 अक्टूबर 2020, at 23:30

लिख दें नई कहानी / प्रकाश मनु

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:30, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नए साल में नया-नया सब
भूलें बात पुरानी,
फूल-फूल, पत्ते-पत्ते पर
लिख दें नई कहानी!

नए साल में हो खुशियों का
एक अनोखा मेला,
सब हँसते हों, उन्हें हँसाता
जोकर मैं अलबेला!

नए साल में पापा लाना
ढेर-ढेर गुब्बारे,
बैठ उन्हीं पर छू लूँगा मैं
आसमान के तारे।