Last modified on 6 अक्टूबर 2020, at 23:33

टोपी पहने मुन्ना राजा / प्रकाश मनु

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:33, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

टोपी पहने मुन्ना राजा
नेता बन आए हैं,
पहने एक सुथन्ना प्यारा
नेता बन आए हैं।
मुझको देना वोट सभी,
मैं काम करूँगा अच्छे,
बच्चों की सरकार बनाऊँ
सभी मिनिस्टर बच्चे।
हँसकर बोली मम्मी मुन्ना
देखे खेल निराले,
अब तू गरम-गरम आलू का
एक पराँठा खा ले।
खाकर के कुछ तगड़ा हो जा
तब देना स्पीच!
वरना जनता हूटिंग कर देगी
भाषण के बीच!