Last modified on 6 अक्टूबर 2020, at 23:40

मेढ़क मामा / प्रकाश मनु

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:40, 6 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मेढक मामा
मेढक मामा
खेल रहे क्यों पानी में,
पड़ जाना
बीमार कहीं मत
वर्षा की मनमानी में।

मेढक मामा
उछलो-कूदो
बड़े गजब की चाल है,
हँसते-हँसते
मछली जी का
हाल हुआ बेहाल है!

मेढक मामा
सच बतलाओ
कब तुम बोम्बे जाओगे,
बढ़िया
रेनी कोट सिलाओ
फिर हीरो बन जाओगे!