Last modified on 7 अक्टूबर 2020, at 22:56

इतने शेर कितने शेर / प्रकाश मनु

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:56, 7 अक्टूबर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=चुनम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

इतने शेर, इतने शेर,
राम-राम, ये कितने शेर!
गोला एक बनाएँगे,
फिर ऊपर चढ़ जाएँगे।
ओहो, ये तो आसमान तक
एक अनोखी सीढ़ी है,
जिस पर शेर खड़े हैं सातों
छोटी सी एक पीढ़ी है।
आए शेर कहाँ से इतने
और कहाँ को जाएँगे?
चढ़ते-चढ़ते झटपट क्या ये
आसमान छू आएँगे?
कितने ही हैं और अजूबे
जिनसे ये चकराएँगे,
हँस-हँस सबको खेल दिखाकर
क्या अब ये गाना गाएँगे?