भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रोज, शाम को / रामगोपाल 'रुद्र'

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:19, 10 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामगोपाल 'रुद्र' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रोज, शाम को, मन थकान से भर जाता है!

बस, मरु ही मरु, आँख जहाँ तक जाए;
कोई छाँव नहीं कि जहाँ सुस्ताए;
उड़ता ही रह जाता है जो पंछी,
क्या लेकर अपने खोते में आए!
रोज, शाम को, मन उफान से भर जाता है!

रोज-रोज एक ही बात होती है
रोज, पाँख से आँख मात होती है!
लेकिन, इतनी दूर निकल जाता हूँ
आते-आते साँझ रात होती है!
रोज, शाम को, मन उड़ान से भर जाता है!