Last modified on 23 नवम्बर 2020, at 17:57

जोड़ना है मुश्किल / अशेष श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:57, 23 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशेष श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जोड़ना है मुश्किल
तोड़ना आसान
संघर्ष है मुश्किल
पलायन आसान...

आत्मावलोकन मुश्किल
निंदा आसान
सुनना है मुश्किल
सुनाना आसान...

बुरा न मानना मुश्किल
रुठना आसान
मनाना है मुश्किल
मनना आसान...

जिंदगी है मुश्किल
मौत आसान
मेहनत है मुश्किल
आराम आसान...

आग बुझाना मुश्किल
भड़काना आसान
खाइयाँ भरना मुश्किल
पैदा करना आसान...

संयमितता है मुश्किल
स्वच्छन्दता आसान
अच्छा बनना है मुश्किल
दिखना आसान...

काम करना मुश्किल
नाम रखना आसान
सहना है मुश्किल
प्रताड़ना आसान...

भरोसा है मुश्किल
शक़ है आसान
ईमानदारी मुश्किल
बेइमानी आसान...

भजन है मुश्किल
व्यसन आसान
देवत्व है मुश्किल
दानवत्व आसान...

सरलता है मुश्किल
कपटता आसान
अहिंसा है मुश्किल
हिंसा आसान...

धैर्यता है मुश्किल
अधीरता आसान
होश है मुश्किल
जोश आसान...