Last modified on 27 नवम्बर 2020, at 17:51

चाहे कितनी भी विराट / विजय सिंह नाहटा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 27 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय सिंह नाहटा |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चाहे कितनी भी विराट
क्यों न हो
ग़र, ये दुनियाँ
इंसानी अंगुलियों में गुथा शिल्प
बंजर धरती को बनाता
हर बार हरा भरा
और;
इस फैले हुए निर्जन द्वीप को
हर क्षण
जीवन से लदापदा; भरा पूरा
औ' आबाद?