Last modified on 18 दिसम्बर 2020, at 00:14

मन में झाँको / आरती 'लोकेश'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:14, 18 दिसम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आरती 'लोकेश' |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बना नयन के तुम झरोखे,
सोये भाव जगाकर देखो,
छवि तुम्हारी वहीं अपार,
मन में झाँको एक बार।

पाती में लिखे शब्द भी छोड़ो,
अधरों के उस पार निहारो,
मधुर प्रेम की बरस फुहार,
मन में झाँको एक बार।

बदन की जगमग से क्या काम,
वदन की सज्जा है बेकाम,
रूह रही तेरा नाम पुकार,
मन में झाँको एक बार।

पतझड़ आने से न घबराना,
पीले पत्ते छू-छूकर जाना,
कोंपल चटकीं आई बहार,
मन में झाँको एक बार।