Last modified on 27 दिसम्बर 2020, at 00:30

प्रेम में थे / ब्रज श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:30, 27 दिसम्बर 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ब्रज श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बाती तो उसी रात जल गई थी
दीया ज़रूर कुछ रातों तक और चला

यह बात उन दोनों के बारे में भी
है
जो परस्पर प्रेम में थे।
अब कहीं नहीं हैं।

अब तो बस
भावना शून्य बल्ब दमक रहे हैं
उसी जगह