Last modified on 9 जनवरी 2021, at 23:41

तलाश ही लेता मन / सदानंद सुमन

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:41, 9 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सदानंद सुमन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

विफलताओं की हताशा से
तमाम कोशिशों के बावजूद
जब नहीं पाते उबर
करते याद
ईश्वर को।

चित्त की अशांत मनःस्थितियों में
तमाम विसंगतियों के बावजूद
होतीं मौजूद
तब भी जीने की चाहत
लौटते पुनः
घर को।

खुद को स्थापित करने की जद्दोजहद में
तमाम संघर्षों के बावजूद
होकर स्खलित
रह जाते जब हाशिये पर
कोसते भाग्य को।

अपनी कोशिशों
विसंगतियों और संघर्ष की
तमाम कष्टदायक स्थितियों में
तलाश ही लेता मन
सुकून के लिए
कोई न कोई
सुरक्षित स्थान।