Last modified on 9 जनवरी 2021, at 23:48

निशाने पर अब / सदानंद सुमन

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:48, 9 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सदानंद सुमन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उनकी जेब में है दुनिया
हम दुनिया में हैं,

उनको है अधिकार, करे चाहे जो
हमपर लगी है पाबंदियाँ!

उनके ठेंगे पर है हर कायदा
हम घूम रहे लेकर कायदे की किताब!

उनके कदमों में है हर ऊँचाई
हमारी झुक गई है गर्दन!

उनको है फ़ख्र खुद पर
हमारे निशाने पर है अब उनका फ़ख्र!