भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समाधि / शीतल साहू

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:15, 10 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीतल साहू |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

समाधि का अर्थ है
बुद्धि की वह सोच
मन का वह भाव
चित्त की वह स्थिति

जिसमे,
कोई कर्म ना शुभ हो ना अशुभ
किसी की ना निंदा हो ना स्तुति
कोई विचार ना अच्छा हो ना बुरा।

ना सुख हो ना दुख
ना प्रेम हो न घृणा
ना सत हो ना असत
ना जन्म हो ना मृत्यु
ना आदि हो न अंत।

अंतर का लोप हो जाना
भेद का मिट जाना
अहं का शून्य हो जाना
चेतना का अनंत हो जाना।

बून्द से सागर बन जाना
दास से स्वामी हो जाना
शून्य से अनंत में समा जाना
तराजू के दोनों पलड़ों का सम हो जाना
सम भाव में अधिस्थापित हो जाना ही समाधि है।