भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
उनतीस फरवरी / शचीन्द्र आर्य
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:38, 11 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शचीन्द्र आर्य |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
वह भी कितना चालाक रहा होगा,
उसने इस दिन लौट आने का वादा किया होगा
और उसने महीने में यह दिन जोड़ लिया होगा।
ऐसे उनका प्यार
इस तारीख़ में हमेशा के लिए बचा रह गया।