Last modified on 21 जनवरी 2021, at 07:42

दिन दिन और दिन / सुरेश ऋतुपर्ण

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:42, 21 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेश ऋतुपर्ण |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ये अनमने दिन !
कुम्हार के चाक पर घूमते
मिट्टी के लौंदे से
अधबने दिन !
पार्क की बैंच पर सिर टिकाए
सूखे पत्तों से लाचार पड़े हैं दिन !

पत्ती-पत्ती हो बिखर गए
अधलिखे काग़ज़ की चिंदियों से दिन !
ये अनमने दिन !

कितने-कितने रंगों के हैं दिन !
दिनों के हैं कितने-कितने रंग !!
हर दिन को कल में
बदलते जा रहे हैं दिन !

आने वाले कल की खुशबू से
महक रहे हैं दिन !