Last modified on 21 जनवरी 2021, at 17:57

दिन बहुत ठण्डे / रामकुमार कृषक

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:57, 21 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामकुमार कृषक |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

दिन
बहुत ठण्डे,
एक कुर्ती पहन कुहरे की
ठिठुरते बेचते अण्डे
दिन बहुत ठण्डे !
 
आग ...
जिस पर
उबलती है भूख उनकी
और की खातिर,
पसलियाँ गिनने
निकल आई कहाँ से
यह हवा शातिर,
 
एक चिथड़ा खेस
उनके पास भी था
बन गए झण्डे,
दिन बहुत ठण्डे !