भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बारिश-1 / वन्दना टेटे

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:01, 25 जनवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वन्दना टेटे |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बारिश की सोंधी महक
ले आई है अपने साथ
उफियों की बारिश

नन्हीं आदि पुलक-पुलक
चुन रही है जैसे —
गिर रहे हैं महुए
या कि
उड़ रहे हैं जैसे —
फूल सरई के

फिर्र-फिर्र-फिर्र.....