Last modified on 2 फ़रवरी 2021, at 20:44

ओ माकी ! / वन्दना टेटे

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:44, 2 फ़रवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वन्दना टेटे |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उलगुलान के दौरान माकी मुण्डा टाँगी लेकर ही ब्रिटिश फौज से भिड़ गई थी।

सरई (सखुआ) के पत्ते
फुला गए हैं
रेशम के कोये में
अण्डे खदबदा रहे हैं
बिरसा से कहना
अभी भी होती है
पत्थलगड़ी

हम अभी भी करते हैं
एरा सेन्दरा (जनी / स्त्री शिकार)
दिसुम (देश) में हर बिहान
आज भी है उलगुलान