Last modified on 27 फ़रवरी 2021, at 00:11

खुशियाँ लेकर आना साल / राम करन

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:11, 27 फ़रवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम करन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नई-नई कुछ बातें लाना,
पौध-पौध नव फूल लगाना।
नया-नया हो सबका हाल,
खुशियां लेकर आना साल!

ठंड-ठंड में धूप खिलाना,
आंगन द्वारे तुम मुस्काना।
खिल-खिल करते बाल गोपाल,
खुशियां लेकर आना साल!

धरती होवे फसलों वाली,
और भरी हो उनकी बाली।
बच्चा-बच्चा हो खुशहाल,
खुशियां लेकर आना साल!

गाँव-गाँव में बादल लाना,
जीव-जंतु के प्यास बुझाना।
भरो लबालब पोखर ताल,
खुशियां लेकर आना साल!