Last modified on 27 फ़रवरी 2021, at 00:12

मुनटुन की साईकल / राम करन

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:12, 27 फ़रवरी 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राम करन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुनटुन लेकर साईकल,
'टुन-टुन' करते आये कल।
ताबड़-तोड़ लगाते बल,
पैडल मारें चल-चल-चल।

मुनटुन करते हैं कसरत,
और रोज ही खाते फल।
गाते रहते हैं हर पल,
चल्लम-चल्लम चल-चल-चल।

दाएं से पर चलना मत,
बाएं चल, ओ बाएं चल।
ना ही धुआँ, ना पेट्रोल,
चलती करके कल-कल-कल।

बिना खर्च के फर-फर-फर,
ऊबड़ हो या हो समतल।
मुनटुन लेकर साईकल,
'टुन-टुन' करते आये कल।