Last modified on 7 मार्च 2021, at 00:18

बलम! मत छोड़कर जाओ / अनुराधा पाण्डेय

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:18, 7 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बलम! मत छोड़कर जाओ, अभी मधुमास का मौसम।
प्रणय पथ में अभी बाकी, गुलाबी प्यास का मौसम।
रचो मृदु छंद अधरों से, अभी इन काम्य अधरों पर
अभी तो चंद दिन पहले, मिला अनुप्रास का मौसम।