Last modified on 7 मार्च 2021, at 23:23

मादक उड़े अमंद / अनुराधा पाण्डेय

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:23, 7 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुराधा पाण्डेय |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मादक उड़े अमंद, कसो प्रिय भुजबंध। जीवन मृदुल छंद, प्रीत बरसात है।
चतकत अंग अंग, वारि भी लगे हैं भंग, ज्ञात नहीँ मैं अनंग, दिन है कि रात है।
बैठ चलें पास-पास कहती उद्विग्न प्यास, पूर्ण करो उर आस, देख पीत गात है,
सहज सहेज क्षण, रोम-रोम प्राण धन, तरलित आज तन प्रणय प्रभात है॥