Last modified on 12 मार्च 2021, at 17:12

ओक भरके / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:12, 12 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

11
नैनों की झील
पी गए जो अधर,
बुझी है तृष्णा।
12
आओ तो कभी
जगाओ सोई झील
काँपें तरंगें।
13
निर्जन वन
प्रतीक्षारत झील
तट हैं मौन ।
14
झील पावन
कर गया विषैला
किसी का मन ।
15
झील -दर्पण
तिरते नील घन
केश सँवारें
16
बैठ किनारे
किसने पढ़ा भला
झील का मन !
17
ओक भरके
पिया निर्मल नीर
लजाई झील ।
18
झंकृत हुए
मन-प्राण झील के
होठों से छुआ।
19
डबडबाए
झील-से भीगे नैन
नींद ले उड़े।
20
झील में झाँका
अश्रुजल टपके
सिसकी उठी।