Last modified on 28 मार्च 2021, at 13:22

सबसे बड़ी चिंता / अरविन्द श्रीवास्तव

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:22, 28 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पुरखे गिरमिटिया थे
वे तारों को पगडंडी बनाकार
आये थे
यही कोई प्रकाश वर्ष दूर से
पानी-पहाड़-जमीन लांघते हुए

धुप, हवा और स्त्री के साथ ही
हमारे लिए
आग बचाना
उनकी सबसे बड़ी चिंता थी !