Last modified on 30 मार्च 2021, at 23:58

अभिसिंचित करता पानी / कविता भट्ट

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:58, 30 मार्च 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जीवन की आशाएँ सर्वदा
अभिसिंचित करता पानी।
तृप्त-मन अभिलाषाएँ सदा
यों परिपूरित करता पानी।
न बहाओ मुझे तुम पानी सा,
यह अनुसूचित करता पानी।
मोल समझ तब ही है आता
जब आशा पर फिरता पानी।

( विश्व जल दिवस ,22 मार्च, 201)