Last modified on 17 अप्रैल 2021, at 23:56

ऐसा हुआ प्रबन्ध है / राजेन्द्र वर्मा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:56, 17 अप्रैल 2021 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ऐसा हुआ प्रबन्ध है,
हर कोई निर्बन्ध है।

दिल्ली भी अब क्या करे?
सत्तासीन कबन्ध है।

राम टँगे दीवार पर,
रावण से सम्बन्ध है।

दुख नयनों तक आ गया,
टूट रहा तटबन्ध है।

कल तो पड़ जाता मगर,
पीड़ा से अनुबन्ध है।

कहने को तो है बहुत,
वाणी पर प्रतिबन्ध है।