Last modified on 20 मई 2021, at 01:06

अक्षर-अक्षर का आलिंगन / कविता भट्ट

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:06, 20 मई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कविता भट्ट }} {{KKCatGadhwaliRachna}} <poem> हाथ थामक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हाथ थामकर एक दूजे का
अक्षर-अक्षर का आलिंगन।

धीरे से कान में फुसफुसा,
सहलाया, माथे धर चुम्बन।

गले लिपट कुछ हँसा-रोया,
भावों के आँखों में दर्शन।

हलन्त-विसर्ग सभी समर्पित,
हुई प्रेम की कविता सृजित।