भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कन्धे हुए / महेंद्र नेह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:27, 20 मई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेंद्र नेह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आँख होते हुए
लोग अन्धे हुए

स्वार्थ ही स्वार्थ के आचरण
हट गए अब सभी आवरण
धन्धा करते हुए
लोग धन्धे हुए

भाव ऊँचे चढ़े तो सपन
लाँघ आए हजारों गगन
गिर गए भाव तो
लोग मन्दे हुए

देश के नाम पर खा गए
धर्म के नाम पर खा गए
चन्दा करते हुए
लोग चन्दे हुए

चाहे उजड़े स्वयं का चमन
डालरी सभ्यता को नमन
सिर को गिरवी रखा
लोग कन्धे हुए

सोए हम तो जगाने लगे
जग गए तो सताने लगे
यों गले से लगे
लोग कन्धे हुए