Last modified on 29 मई 2021, at 03:41

कैसे दुनिया का जाएज़ा किया जाए / अज़हर फ़राग़

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 03:41, 29 मई 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज़हर फ़राग़ |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कैसे दुनिया का जाएज़ा किया जाए
ध्यान तुझ से अगर हटा लिया जाए

तेज़ आँधी में ये भी काफ़ी है
पेड़ तस्वीर में बचा लिया जाए

हम जिसे चाहें अपना कहते रहें
वही अपना है जिस को पा लिया जाए

एक होने की क़स्में खाई जाएँ
और आख़िर में कुछ दिया लिया जाए

ज़िन्दगी मौत के दरीचे को
एक पर्दा है जब उठा लिया जाए

क्यूँ न आज अपनी बेबसी का 'फ़राग़'
दूर से बैठकर मज़ा लिया जाए