Last modified on 2 जून 2021, at 18:28

दीवार पर / वास्को पोपा / सोमदत्त

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:28, 2 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वास्को पोपा |अनुवादक=सोमदत्त |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अरसा हुए
पिघली थी पहली सफ़ेदी

काल की झुर्रियाँ
फैल गईं
बगरे उजाड़ में

एक क्वाँरा खेत

अर्थहीन रूपाकार
छिपा
अजरज के कम्बल में

एक अखेला खेल
शतानन अतिशयता
शाश्वत चरोखर में

अँग्रेज़ी से अनुवाद : सोमदत्त