Last modified on 7 जून 2021, at 19:21

ताक रही हैं हमें निरंतर / रूपम झा

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:21, 7 जून 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रूपम झा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <po...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ताक रही हैं हमें निरंतर
खंजर-सी लगती हैं आँखें

गली-गली की हवा ज़हर है
हर नुक्कड़ से लगता डर है
अब इतने भयभीत शहर में
कैसे हम सच्चाई आँकें

जो चिड़िया कल थी उड़ान में
चहक रही थी आसमान में
आज वही लाचार पड़ी है
कटी मिली हैं उसकी पाँखें

ऐ चिड़िया कुछ करना होगा
स्वयं कुल्हाड़ी बनना होगा
जिस दरख़्त से भय लगता हो
काटो मिलकर उसकी शाखें।